जीवन की 100 सीखें | 100 Hindi Quotes | Chunnu Bhaiya

 

  1. जिस चीज को आप चाहते हैं, उसमें असफल होना, जिस चीज को आप नहीं चाहते उसमें सफल होने से बेहतर है।

  2. मेहनत खामोशी से करो, तुम्हारी सफलता तुम्हारा शोर हो।

  3. मनुष्य कर्म से महान होता है, जन्म से नहीं। 

  4. आप दुनिया में जो बदलाव देखना चाहते हैं, वह बदलाव आप ही बनिए।

  5. शिक्षा का उद्देश्य एक खाली दिमाग को, एक खुले दिमाग में बदलना होता है।

  6. अपने समाज को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षा सबसे जरुरी चीज है।

  7. सच्चे दोस्त बहुत दुर्लभ होते हैं। 

  8. दूसरों की नजरों में अच्छा बनने से अच्छा है, खुद की नजरों में अच्छा बने।

  9. मन का झुकना भी बहुत जरुरी है, सिर्फ सर झुकाने से भगवान नहीं मिलते।

  10. अगर आप हार नहीं मानते, तो आपको कोई नहीं हरा सकता।

  11. असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है।

  12. सफलता का मार्ग और असफलता का मार्ग लगभग एक जैसा है।

  13. रोटी तो हर कोई कमाता है, लेकिन कुछ ही लोग रोटी परिवार के साथ बैठ कर खाते है I

  14. हमारे लोकतंत्र में नागरिक की भूमिका आपके वोट से समाप्त नहीं होती है।

  15. दुख ना होते तो इंसान ईश्वर को भूल जाता |

  16. कागज अपनी किस्मत से उड़ता है लेकिन पतंग अपनी काबिलियत से |

  17. हार से मत डरो हारना भी सफलता का एक हिस्सा ही है |

  18. समय दिखाई नहीं देता लेकिन बहुत कुछ दिखा जाता है |

  19. कुछ लोग बातें तो नहीं करते लेकिन निभा सब कुछ जाते हैं |

  20. समझना और समझाना सच्ची मित्रता का सबसे सुंदर गुण है |

  21. जरूरी नहीं कि मिठाई खिलाकर ही दूसरों का मुंह मीठा करें, आप मीठा बोलकर भी लोगों को खुशियां दे सकते हैं!

  22. अगर आप अभी तक कामयाब नहीं हुए तो कोई बात नहीं, आप तब भी एक महत्तवपूर्ण इंसान हैं।

  23. आपको बच्चों के पहली कक्षा के परिनाम से उसकी दसवीं कक्षा के परिणम का अनुमान नहीं लगाना चाहिए।

  24. जीवन एक यात्रा है जहाँ मंजिल, रास्ते में आए अनुभवों की तुलना में कुछ नहीं है।

  25. उठो और जागो और तब तक रुको नहीं जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते

  26. जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी

  27. जब तक जीना, तब तक सीखना अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है

  28. लोग तुम्हारी स्तुति करें या निंदा, लक्ष्य तुम्हारे ऊपर कृपालु हो या ना हो तुम्हारा देहांत आज हो या युग में, तुम न्यायपथ से कभी भ्रष्ट ना हो

  29. स्वर्ग कितना दूर है? बस अपनी आँखें खोलो और देखो। तुम स्वर्ग में ही हो।

  30. प्रेम कोई भावना नहीं है यह तुम्हारा अस्तित्व है।

  31. आप ऐसा भविष्य चाहते हैं जहाँ आप चीजों के बेहतर होने की उम्मीद करते हैं, ऐसा नहीं जहाँ आप चीजों के बदतर होने की उम्मीद करते हैं।

  32. संगति आप को ऊंचा उठा भी सकती है और यह आपको ऊंचाई से गिरा भी सकती है इसलिए संगति अच्छे लोगों से करें।

  33. यदि आप लोगों के लिए अच्छा करते हैं, तो आप इसे अपने स्वभाव के कारण कर रहे हैं।

  34. कामयाबी के पीछे ज्यादा बैचेन न हो, अगर लक्ष्य साफ़ है तो थोड़ा धैर्य रखें, सफलता जरूर मिलेगी।

  35. मेरी सबसे बड़ी गलती शायद किसी के व्यक्तित्व की बजाय उसकी प्रतिभा को कहीं अधिक महत्त्व देना है, मेरा मानना है कि ये मायने रखता है कि किसी का दिल अच्छा है।

  36. यदि आप एक कम्पनी बनाने का प्रयास कर रहे हैं, तो ये एक केक बनाने की तरह है. आपको सभी सामग्री सही मात्र में डालनी होगी।

  37. हमे कभी अहंकार नहीं करना चाहिए।

  38. एक ईमानदार आदमी हमेशा एक बच्चा होता है।

  39. शिक्षा और ज्ञान उसी को मिलता है जिसमें जिज्ञासा होती है।

  40. सफलता उन लोगों के लिए आती है जो जीवन में अपने जुनून को सबकुछ समर्पित करते हैं। सफल होने के लिए, यह बहुत महत्वपूर्ण हैं कि प्रसिद्धि और पैसे को अपने दिमाग में ना चढ़ने दे।

  41. कामना या इच्छा, तब जागृत होती हैं जब आप खुश नहीं होते हैं। क्या आपने यह देखा है? जब आप बहुत खुश होते हैं तब संतोष होता है। संतोष का अर्थ है, कोई इच्छा नहीं।

  42. मुझे लगता है कि एक फीडबैक लूप का होना बहुत ज़रूरी है, जहाँ आप लगातार सोचते हैं कि आपने क्या किया है और आप उसे और अच्छे ढंग से कैसे कर सकते हैं?

  43. अगर हमे इस पुरे सिस्टम को साफ़-सुथरा बनाना है, तो हमे इस राजनीति के दल-दल में उतरना ही होगा।

  44. चाहे जो हो जाये शादी कीजिये. अगर अच्छी पत्नी मिली तो आपकी ज़िन्दगी खुशहाल रहेगी ; अगर बुरी पत्नी मिलेगी तो आप दार्शनिक बन जायेंगे।

  45. मनुष्य को जीवन की चुनौतियों से भागना नहीं चाहिए और न ही भाग्य और ईश्वर की इच्छा जैसे बहानों का प्रयोग करना चाहिए।

  46. जब आप बहुत ईमानदारी, चाव और प्रतिबद्धता के साथ कुछ करते हैं, तो यह आउटपुट में दिखता है।

  47. बुद्धिमान वही है जो दूसरे की गलतियों से सीखता है। कम बुद्धिमान वह है जो केवल अपनी गलतियों से सीखता है। मूर्ख बार-बार वही गलतियाँ करता रहता है और उनसे कभी सीख नहीं लेता।

  48. दृढ़ता बहुत ज़रूरी है, आपको तब तक हार नहीं माननी चाहिए जब तक की आपको हार मानने के लिए मजबूर ना किया जाए।

  49. आखिर आम आदमी कौन है? जो कोई भी इस भ्रष्ट तंत्र से थक चूका है, वही आम आदमी हैं.

  50. इस दुनिया में सम्मान से जीने का सबसे महान तरीका है कि हम वो बनें जो हम होने का दिखावा करते हैं।

  51. सत्य कभी दावा नहीं करता कि मैं सत्य हूं,. लेकिन झूठ हमेशा दावा करता हैं कि सिर्फ मैं ही सत्य हूं।

  52. बुद्धिमता अंदर से आती हैं। जब ज्ञान प्राप्त होता हैं तो कभी कभी ये बुद्धिमानी पे पर्दा दाल देता हैं।

  53. जब आप अपने दुख को बांटते हैं, तो यह कम नहीं होगा। जब आप आनंद बांटने से चूक जाते हैं तो यह कम हो जाता हैं। अपनी समस्याओं को केवल ईश्वर से साझा करें ओर किसी से नहीं, क्योंकि ऐसा करना केवल समस्यायों को बढ़ायेगा. लेकिन अपनी ख़ुशी सबके साथ बांटे।

  54. धैर्य एक गुण है और मैं धैर्य सीख रहा हूं, यह एक कठिन सबक है।

  55. दिल्ली लोकसभा चुनाव मे आम आदमी पार्टी की जीत के बाद लोगो ने साबित कर दिया कि राजनीति ईमानदारी से भी की जा सकती हैं. और चुनाव ईमानदारी से भी लड़े जा सकते हैं।

  56. गलतियां ढूंढना गलत नही है बस शुरुआत खुद से होनी चाहिए।

  57. यदि आप किसी भाषा और संस्कृति का सम्मान करते हैं, तो यह आपके काम में दिखता है।

  58. तुम्हें सर्वोच्च आशीर्वाद प्रदान किया गया है, इस ग्रह का सबसे अनमोल ज्ञान। तुम दिव्यात्मा हो; तुम उस परमपिता परमेश्वर के अंश हो। इस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ो। यह अहंकार नहीं है। यह पुनः, प्रेम है।

  59. आपको चीजों को बस इसलिए नही करना चाहिए क्योंकि वे अलग हैं, उनका बेहतर होना भी ज़रूरी है।

  60.  इस देश के नेताओ ने एक आम आदमी को ललकारा कि वो चुनाव लड़े विधान सभा में आए और अपना कानून बनाये, लेकिन शायद वे नेतागण ये बात भूल गये है कि आम आदमी खेत जोतता है, कोई नेता नहीं, आम आदमी ही चाँद पर गया है, कोई नेता नहीं. लेकिन अब जब उन्होंने कोई विकल्प नहीं छोड़ा है तो किसी आम आदमी को ही चुनाव लड़ने का निश्चय करना पड़ा.

  61. यदि उद्देश्य नेक ना हो तो ज्ञान बुराई बन जाता है।

  62. निंदा से घबराकर अपने लक्ष्य को न छोड़े क्योंकि, लक्ष्य मिलते ही निंदा करने वालों की राय बदल जाती है।

  63. उन चीजों को जाने दें जो आपको घटिया महसूस कराती हैं! ज़िन्दगी जीने के लिए है।

  64. अपने कार्यों के पीछे के उद्देश्यों को देखें। अक्सर आप उन चीजों के लिए कार्य नहीं करते जिन्हें आप वास्तव में चाहते हैं।

  65. लोग तब बेहतर काम करते हैं जब वे जानते हैं कि लक्ष्य क्या और क्यों है? ये ज़रूरी है कि लोग सुबह काम पे आने के बारे में सोचें और अपना काम एन्जॉय करें।

  66. गौरव लक्ष्य पाने के लिए प्रयास करने में हैं, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में।

  67. मुझे लगता है कि ज्यादातर लोग अन्याय के बारे में तभी सोचते हैं जब उनके साथ ऐसा होता है।

  68. राजनीति में भाग ना लेने का दंड यह है की आपको अपने से निम्न लोगों द्वारा शासित होना पड़ता है।

  69. ज्यादा खुश होने पर और ज्यादा दुखी होने पर निर्णय नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह दोनों परिस्थितियां आपको सही निर्णय नहीं लेने देती हैं।

  70. जिस क्षण आप अपने आप से प्यार करना सीखते हैं, फिर आप कोई और नहीं बनना चाहेंगे।

  71. जीवन के प्रति बहुत गंभीर रहने की जरूरत नहीं है। जीवन रूपी गेंद तुम्हारे हाथों में खेलने के लिए है। गेंद को पकड़े मत रहो।

  72. अगर आप कोई बहुत अच्छी चीज़ बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बहुत कठिन परिश्रम करना होगा, उस चीज़ में वो हर चीज़ खोजिए जो गलत है और उसे सही कीजिये।

  73. दृढ़ संकल्प और थोड़ी सी प्रतिभा के साथ, आप पहाड़ों को हिला सकते हैं।

  74. आदमी की पहचान इससे होती है कि वो शक्तियों के साथ क्या करता है।

  75. जीवन में सब कुछ खत्म होने जैसा कुछ भी नहीं होता, हमेशा एक नई शुरुआत हमारा इंतजार कर रही होती है।

  76. मैं एक समुदाय की प्रगति को महिलाओ की प्रगति से मापता हूं।

  77. स्वतंत्र वही हो सकता है जो अपना काम स्वयं कर लेता हो।

  78. पहले आपको ये मानना होगा कि कुछ संभव है, उसके बाद संभावना घटित होगी।

  79. सभी सफलताये आत्म-अनुशासन से शुरू होती है। आत्म-अनुशासन आपसे शुरू होता है।

  80. आप किसी व्यक्ति के बारे में एक साल के वार्तालाप की बजाये एक घंटे के खेल में अधिक जान सकते हैं।

  81. दान करना और भूल जाना दान की सर्वोच्च प्रक्रिया है, कि गई दान की गणना तुम्हारे दान को तुच्छ बना देता है।

  82. शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो।

  83. तगड़े और स्वस्थ व्यक्ति को भिक्षा देना, दान का अन्याय है। कर्महीन मनुष्य भिक्षा के दान का अधिकारी नही हैं।

  84. ज़िद्दी होना भी जरुरी है। आपको तब तक हार नहीं माननी चाहिए जब तक आप हार मानने को मजबूर न हों।

  85. खूब दबाकर मेहनत करो , खूब चमको।

  86. कभी-कभी आपको स्वीकार करना पड़ता है कि आप हर समय नहीं जीत सकते।

  87. जो लोग तुम्हारी बुराई करते हैं वो करेंगे चाहे तुम अच्छा काम करो या बुरा। इस लिए शांत रहकर अपना कर्म करते रहे।

  88. धैर्य प्रतीक्षा करने की क्षमता नहीं है, बल्कि प्रतीक्षा करते समय एक अच्छा रवैया रखने की क्षमता है।

  89. ऐसा व्यक्ति जो एक घंटे का समय भी बर्बाद करता है, उसने अपने जीवन के मूल्य को समझा ही नहीं है।

  90. जो नहीं हो सकता, वही तो करना है।

  91. न केवल मुझे लगता है कि अच्छा और दयालु होना आसान है, बल्कि दयालु होना भी महत्वपूर्ण है।

  92. मैं कभी संतुष्ट नहीं हूं, मैं हमेशा अपनी हद को आगे बढ़ाता हूं और मैं हमेशा हर दिन बेहतर होने की कोशिश करता हूं।

  93. समय और स्थिति कभी भी बदल सकती हैं, अतः कभी किसी का ना ही अपमान करे और न ही किसी को तुच्छ समझे, आप शक्तिशाली हो सकते हैं पर समय आपसे अधिक शक्तिशाली है।

  94. ऐसा बहुत कम होता है की जल्दबाजी करने वाला नुकसान न उठाये, और ऐसा हो ही नही सकता की सब्र करने वाला नाक़ाम हो।

  95. यदि आपको लग रहा है कि तनाव बढ़ रहा है। तो बस मुस्कुराइए, आप तनाव के बल को तोड़ देंगे।

  96. माफी मांगने से कोई छोटा या बड़ा नहीं होता…. और जो माफ कर देता है उसका दिल बहुत बड़ा होता है।

  97. आपसे पहले आपके काम बोलने चाहिए।

  98. मैं एक अच्छा इंसान बनना चाहता हूं। मैं यही प्रार्थना कर रहा हूं। 

  99. मौन रहना अच्छा है परंतु अन्याय हो तब नहीं।

  100. अमीर होने से पहले सुझाव देने वाला मत बनो


Comments

Popular posts from this blog

Avtaars (Story of modern Gods) Chapter - 7

Avtaars (Story of modern Gods) Chapter - 1

Avtaars (Story of modern Gods) Chapter - 2