100 Hindi Quotes Part 2 | Chunnu Bhaiya

 

  1. जीवन में सीखने के लिए बहुत जरूरी चीज ये सीखना कि मुझे रिजेक्ट किया जा सकता है। रिजेक्शन को सीखना बहुत जरूरी है। 🤔  -विकास दिव्यकीर्ति

  2. लोग पैसे के पीछे भाग रहे हैं, खुशियों के नहीं। जब आप पैसे का पीछा करते हैं, तो आप हारने वाले हैं। 🤔 -गैरी वेनेरचुक

  3. विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत उपहार है, इसका हमें सदुपयोग करना चाहिए। 🙂 -अब्दुल कलाम

  4. विद्या को चोर भी नहीं चुरा सकता। 😄 -चाणक्य

  5. शिक्षित मन की यह पहचान है कि वो किसी भी विचार को स्वीकार किए बिना उसके साथ सहज रहे। 😮 -अरस्तू

  6. एक बार रिजेक्शन मिलना बहुत जरूरी है। इससे आदमी के पैर जमीन पर रहते हैं। 😄 -विकास दिव्यकीर्ति

  7. मैं सबसे ज्यादा खुश हूं क्योंकि मैं वही कर रहा हूं जो मैं करना चाहता हूं। 😎 -गैरी वेनेरचुक

  8. अगर सूर्य की तरह चमकना है तो पहले सूर्य की तरह जलो। 🤔..🙂 -अब्दुल कलाम

  9. आप वही खोते हो जिसे आप पाते हो। 🤔…😮 -बुद्ध

  10. भूख के समान कोई दूसरा शत्रु नहीं है। 🤔 -चाणक्य

  11. प्यार एक अकेली आत्मा है, जो दो शरीरों में वास करती है। 😍🥰 -अरस्तू

  12. खुश रहने की वजह ढूंढनी पड़ेगी जिंदगी में, वो कोई ओर आपको देगा नही। -विकास दिव्यकीर्ति

  13. एक महान दिमाग के लिए, कुछ भी छोटा नहीं है। 😇 -सर आर्थर कॉनन डॉयल

  14. आप नफरत को नफरत से नहीं हरा सकते, आप नफरत को प्यार से हरा सकते हैं। 🙂 -गैरी वेनेरचुक

  15. किसी भी काम को लगन और इमानदारी से करते जाओ, तो आपके सपने अपने आप सच होने लगते हैं। 🙂 -कपिल शर्मा

  16. किसी को हराना बहुत आसान है, लेकिन किसी को जीतना बहुत मुश्किल। 🤔 -अब्दुल कलाम

  17. मैं कुछ खास प्रतिभाशाली नहीं हूँ, मैं केवल प्रबल जिज्ञासु हूँ। 😬 -अल्बर्ट आइंस्टीन

  18. शत्रु के गुण को भी ग्रहण करना चाहिए। 🤔 -चाणक्य

  19. किसी मनुष्य का स्वभाव ही उसे विश्वसनीय बनाता है, ना कि उसकी सम्पत्ति। 🤔 -अरस्तू

  20. दुनिया की चकाचौंध में हम खुद से बात करना भूल जाते हैं। हर दिन कुछ समय अपने आप से बात करने के लिए निकालें। 😇 -विकास दिव्यकीर्ति

  21. समाज में बेरोजगारी बढ़ रही है क्योंकि लोग काम में भी बड़ा छोटा देखते हैं। 😬 -मोहन भागवत

  22. अपने आप को कम आंकना बंद करो, इतने सारे लोग खुद को दोष दे रहे हैं, क्या आपने जितना हो सके उतना प्रयास किया? क्या आपका इरादा अच्छा था? यही हा! बस, तुम जीत गए।  🙂 -गैरी वेनेरचुक

  23. यह सिद्धांत स्पष्ट है कि ईश्वर मेहनती लोगों की मदद करते हैं। 🙂 -अब्दुल कलाम

  24. मैं आपसे वादा करता हूँ अगर आप 12 घंटे काम करोगे, मैं 13 घंटे काम करूँगा अगर आप 14 घंटे करोगे तो मैं 15 घंटे करूँगा क्योंकि मैं प्रधानमंत्री नहीं प्रधान सेवक हूँ। 🥺 -नरेंद्र मोदी

  25. सत्य भी यदि अनुचित है तो उसे नहीं कहना चाहिए। 🤔 -चाणक्य

  26. दोस्तों के बिना कोई भी जीना नहीं चाहेगा, चाहे उसके पास बाकि सब कुछ हो। 🙂 -अरस्तू

  27. इस छोटी सी दुनिया में अधिकांश झंझट सिर्फ इसलिए है कि जिसको गलती मान लेनी चाहिए, गलती मानता नहीं है। 🤔  -विकास दिव्यकीर्ति

  28. लोग जो चाहते हैं उसके लिए बलिदान करने को तैयार नहीं हैं। 😬 -गैरी वेनेरचुक

  29. प्रशन पूछना, विद्यार्थी की सभी प्रमुख विशेषताओं में से एक है। इसलिए छात्रों सवाल पूछो। 🙂 -अब्दुल कलाम

  30. आपको अपने गुस्से के लिए सजा नहीं मिलेगी, आपका गुस्सा ही आपको सजा देगा। 🤔 -बुद्ध

  31. मैं अपने लोगों के बारे में दिन रात सोचता हूँ, मैं बार-बार उनके नाम लेता हूँ। 😇 -साईं बाबा

  32. छोटे-छोटे काम करो, बहुत प्यार से। 🙂 -मदर टेरेसा

  33. कभी-कभी सफलता सही निर्णय लेने के बारे में नहीं होती, ये बस कोई निर्णय लेने के बारे में होती है। 🤔 -रॉबिन शर्मा

  34. धूर्त व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए दूसरों की सेवा करते हैं। 😡 -चाणक्य

  35. मित्र का सम्मान करो, पीठ पीछे उसकी प्रशंसा करो और आवश्यकता पड़ने पर उसकी सहायता करो। 🙂 -अरस्तू

  36. मुझे इस बात से रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ता कि ईश्वर है या नहीं। अगर है, तो है…नहीं है, तो नहीं हैं।अगर है, तो इतना समझदार जरूर होगा कि वो मेरा मूल्यांकन मेरे कर्मो से करेगा, न की इस बात से मैने कितने घंटे उसकी भक्ति में गुजारे। तो मैं क्यों भक्ति करू।मेरा विश्वास हैं कि अगर ईश्वर हैं, तो तार्किक होगा, वैचारिक होगा, समझदार होगा। और अगर नहीं है तो फिर मैं वैसे ही टाइम क्यों खराब करू।अगर हैं और समझदार नहीं है, तब तो मैं ओर पूजा क्यों करू। इससे अच्छा मैं किसी समझदार व्यक्ति के साथ टाइम गुजारूं। तो मेरा ये विश्वास हैं। 🤔  -विकास दिव्यकीर्ति

  37. लोग इतनी जल्दी सफल होना चाहते हैं क्योंकि वे किसी और को कुछ साबित करना चाहते हैं। यही उन्हें असुरक्षित बनाता है। 🤔 -गैरी वेनेरचुक

  38. आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें, ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके। 😇 -अब्दुल कलाम

  39. आग में आग नहीं डालनी चाहिए। अर्थात क्रोधी व्यक्ति को अधिक क्रोध नहीं दिलाना चाहिए। 😬 -चाणक्य

  40. कोई भी उस व्यक्ति से प्रेम नहीं करता, जिससे वो डरता है। 🤔 -अरस्तू

  41. जीवन छोटा है और इसका एक दिन भी उस काम में नहीं लगाऊंगा जो मेरे व्यक्तित्व के साथ नहीं चल सकता। 😎 -विकास दिव्यकीर्ति

  42. जीभ से वही निकलना चाहिए जो अपने हृदय में हैं। 😬 -स्वामी दयानंद सरस्वती

  43. यदि हम स्वतंत्र नहीं है, तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा। 😬 -अब्दुल कलाम

  44. कठिन समय के लिए धन की रक्षा करनी चाहिए। 🤔 -चाणक्य

  45. अपने दुश्मनों पर विजय पाने वाले की तुलना में, मैं उसे शूरवीर मानता हूँ जिसने अपनी इच्छाओं पर विजय प्राप्त किया है, क्योंकि सबसे कठिन विजय अपने आप पर विजय होती है। 😇 -अरस्तू

  46. इस दुनिया में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जिसके लिए दुनिया एक भी सेकंड रुकने वाली है। 😄 -विकास दिव्यकीर्ति

  47. मेरा हमेशा से यह मानना है कि जो आदमी कॉमेडी करते हैं, वो हमेशा आम लोगों में से ही निकलते हैं। शायद जैसा मैंने आज तक देखा है क्योंकि कभी भी बहुत बड़े बिजनेसमैन का लड़का कॉमेडी नहीं कर पाएगा। 🤔 -कपिल शर्मा

  48. अगर किसी देश को भ्रष्टाचार मुक्त और सुन्दर मन वाले लोगों का देश बनाना है तो, मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं, माता, पिता और गुरु। 🤔 -अब्दुल कलाम

  49. कल का कार्य आज ही कर लें। 🙂 -चाणक्य

  50. लोकतंत्र तब है जब किसी अमीर की जगह कोई गरीब देश का शासक हो। 🤔 -अरस्तू

  51. क्यों डरे ज़िंदगी में क्या होगा, कुछ न होगा, तो तज़ुर्बा होगा। 🙂 -विकास दिव्यकीर्ति

  52. अज्ञानी होना गलत नहीं है; अज्ञानी बने रहना गलत है। 😇  -स्वामी दयानंद सरस्वती

  53. मैं हमेशा इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता। 😔 -अब्दुल कलाम

  54. आप चाहे कितने भी पवित्र शब्द पढ़ लें या बोल लें, वो आपका क्या भला करेंगे जब तक आप उन्हें उपयोग में नहीं लाते। 😒 -बुद्ध

  55. ज्ञानी और छल-कपट से रहित शुद्ध मन वाले व्यक्ति को ही मंत्री बनाएँ। 😇 -चाणक्य

  56. सत्य कभी नष्ट नहीं हो सकता। 😱 -गीता

  57. अगर कोई पढ़ा लिखा व्यक्ति अपने ज्ञान के वजह से अहंकार करे, तो मान लीजिये की वो पढ़ा लिखा नहीं है। 😄 -विकास दिव्यकीर्ति

  58. मेरा नाम शेरलॉक होम्स है। यह जानना मेरा व्यवसाय है कि दूसरे लोग क्या नहीं जानते हैं। 😎 -सर आर्थर कॉनन डॉयल

  59. राष्ट्र की उन्नति में प्रत्येक व्यक्ति को सम्मिलित होना पड़ेगा। बिना संगठित हुए राष्ट्र कभी परम वैभव पर नहीं पहुंच सकता। 😬 -मोहन भागवत

  60. एक अच्छी पुस्तक हज़ार दोस्तों के बराबर होती है जबकि एक अच्छा दोस्त एक लाइब्रेरी (पुस्तकालय) के बराबर होता है। 🙂 -अब्दुल कलाम

  61. आपके पास जो कुछ भी है, उसे कभी भी बढ़ा-चढ़ा कर मत बताइए। 😇 -बुद्ध

  62. आप सब ने मुझे इतना दिया है, मैं तो बस कर्जा चुकाने आया हूँ। 🥺 -नरेंद्र मोदी

  63. मौन सबसे अच्छा उत्तर है, किसी ऐसे व्यक्ति के लिए, जो आपके शब्दों को महत्व नही देता। 😇 -गीता

  64. दंड का भय ना होने से लोग अकार्य करने लगते हैं। 🤔 -चाणक्य

  65. जब इमोशन आपके दिमाग पर सबसे ज्यादा हावी हो तो बड़ा फैसला करने से बचना चाहिए। 😬 -विकास दिव्यकीर्ति

  66. जब तक आप कोशिश करना बंद नहीं करते, तब तक आप असफल नहीं होते। 😇 -अल्बर्ट आइंस्टीन

  67. जातिवाद का ज़हर नफरत पैदा करता है, उससे किसी का भी भला नहीं होता और हमें देश को उससे बचाना होगा। -नरेंद्र मोदी

  68. हमारा कर्तव्य क्या है? ठीक से व्यवहार करना, ये काफी है। 🙂 -साईं बाबा

  69. कभी भी किसी दीवार को तब तक ना गिराओ, जब तक आपको ये ना पता हो कि यह किस लिए खड़ी की गई थी। 🤔 -इंदिरा गांधी

  70. दण्डनीति से आत्मरक्षा की जा सकती है। 🤨 -चाणक्य

  71. आजादी दी नहीं जाती, हासिल करनी पड़ती है। 🤨 -सुभाष चंद्र बोस

  72. आईने की तरह होती है ज़िंदगी, आप मुस्कुरा के तो देखिये, वो भी मुस्कुरा देगी। 🙂 -विकास दिव्यकीर्ति

  73. कल्पना खोज का सर्वोत्तम रूप है। 🤔 -अल्बर्ट आइंस्टीन

  74. जीवन में सफल होने का सबसे बढ़िया तरीका है, उस नसीहत पे काम करना जो हम दूसरों को देते हैं। 😬 -मदर टेरेसा

  75. धर्म बहुत साधारण है मेरा धर्म दया है। 🙂 -दलाई लामा

  76. मैं अपना बहुत सा समय पढ़ने में व्यतीत करता हूँ। 😎 -बिल गेट्स

  77. बड़े लोग.. लोगों को छोटा महसूस नहीं कराते। 🙂 -रॉबिन शर्मा

  78. ईश्वर है या नहीं यह कोई नहीं जानता, मैं भी नहीं जानता और उनके नहीं जानने से यह तय नहीं होता कि ईश्वर नही है। इससे नास्तिकता उतनी ही बड़ी मूर्खता है जितना कि यह दावा कि मैं ईश्वर जानता हूं। 🤔..🤔 -विकास दिव्यकीर्ति

  79. आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते पर आप अपनी आदतें बदल सकते हैं, और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी। 🙂 -अब्दुल कलाम

  80. मैंने समाज की सेवा की, अपने कर्तव्य का पालन किया, कोई एहसान नहीं किया। 😶 -स्मृति ईरानी

  81. मैं ऐसे धर्म को मानता हूँ जो स्वतंत्रता, समानता और भाई-चारा सीखाये। 🙂 -डॉ भीमराव अंबेडकर

  82. यदि भगवान छुआछूत को मानते हैं, तो मैं उन्हें भगवान नहीं कहूँगा। 😬 -बाल गंगाधर तिलक

  83. उसे दीजिये जिसे आप सबसे अधिक वापस पाना चाहते हैं। 🤔 -रॉबिन शर्मा

  84. सक्सेस की कोई गारंटी नहीं हैं, लेकिन इतनी गारंटी है कि अगर मेहनत की तो एक बेहतर इंसान बन जाओगे ओर जिंदगी में कुछ अच्छा कर लोगे। 🙂 -विकास दिव्यकीर्ति

  85. कभी-कभी कक्षा से बंक मारकर दोस्तों के साथ मस्ती करना अच्छा होता है, क्योंकि आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूँ तो ये सिर्फ हंसाता ही नहीं है, बल्कि अच्छी यादें भी देता है। 😄 -अब्दुल कलाम

  86. हर व्यक्ति जो मिलके सिद्धांत की एक देश से दूसरे देश पर शाशन नहीं कर सकता को दोहराता है, उसे ये भी स्वीकार करना चाहिए कि एक वर्ग दूसरे वर्ग पर शाशन नहीं कर सकता। 🥺 -डॉ भीमराव अंबेडकर

  87. सबसे छोटा कार्य सबसे महान इरादे से हमेशा बेहतर होता है। 😱 -रॉबिन शर्मा

  88. दुनिया की चकाचौंध में हम खुद से बात करना भूल जाते हैं। हर दिन कुछ समय अपने आप से बात करने के लिए निकालें। 😇 -विकास दिव्यकीर्ति

  89. मेरे लिए नकारात्मक अनुभव जैसी कोई चीज़ नहीं है। 😄 -अब्दुल कलाम

  90. हम बदलाव की शुरुआत अपने घरों, आस-पड़ोस की जगहों, बस्तियों, गावों और स्कूलों से कर सकते हैं। 😱 -किरण बेदी

  91. मैं सही निर्णय लेने में यकीन नहीं करता, बल्कि फैसले लेकर उन्हें सही साबित करने में यकीन करता हूँ। 😶 -रतन टाटा

  92. हमें प्रयत्न करना नहीं छोड़ना चाहिए। 🙂 -अब्दुल कलाम

  93. आप मित्र बदल सकते हैं पर पड़ोसी नहीं। 😄 -अटल बिहारी वाजपेयी

  94. हम ईश्वर में यकीन रखते हैं, बाकी सभी तथ्य जमा करते हैं। 🤔..🙂 -नारायण मूर्ति

  95. अज्ञानता को हमेशा परिवर्तन से डर लगता है। 🤔 -जवाहर लाल नेहरू

  96. विभिन्न कारणों से अन्य धर्मों का सम्मान करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने धर्म को विकसित करने में मदद करते हैं और दुसरे धर्मों को भी सेवा प्रदान करते हैं। 🤔..🙂 -अशोक

  97. भारत के प्रति मेरी यही अभिलाषा रही है कि यह एक अच्छा उत्पादक हो और कोई भी भूखा ना हो। भारत में भोजन के लिए कोई भी आंसू ना बहाए। 🥺 -सरदार वल्लभभाई पटेल

  98. युवाओं को सही माहौल दीजिए, उन्हें प्रेरित कीजिए। उन्हें जो समर्थन चाहिए वह दीजिए। उनके पास अनंत उर्जा का स्त्रोत है। वह अवश्य कार्य सिद्ध करेंगे। 🙂🙂 -धीरू भाई अंबानी

  99. किसी भी धर्म में, किसी धर्म को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए दूसरों को मारना नहीं बताया गया। 😱..😎 -अब्दुल कलाम

  100. मनुष्य प्राकृतिक रूप से ज्ञान की इच्छा रखता है। 🤔 -अरस्तू


Comments

Popular posts from this blog

Avtaars (Story of modern Gods) Chapter - 7

Avtaars (Story of modern Gods) Chapter - 1

Avtaars (Story of modern Gods) Chapter - 2