100 Hindi Quotes Part 3 | Chunnu Bhaiya Quotes

 

  1. दंड का निर्धारण विवेक सम्मत होना चाहिए। - चाणक्य

  2. कुछ लोग सफलता के सपने देखते हैं। जबकि अन्य व्यक्ति जागते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं। - महात्मा गांधी

  3. खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है। - स्वामी विवेकानंद

  4. अगर आप किसी को प्यार करते हो तो, उनको जाने दो, अगर वो आपसे प्यार करते हैं तो वापस आएंगे अगर नहीं करते तो नहीं आएंगे। - खलील जिब्रान

  5. भविष्य में आने वाले सभी बड़े साम्राज्य दिमाग से काम लेने वाले होंगे। - विंस्टन चर्चिल

  6. अंधेरे को कोसने की बजाय एक दीया जलाओ। - बेंजामिन फ्रैंकलिन

  7. धन होने पर अल्प प्रयत्न करने से कार्य पूर्ण हो जाते हैं। - चाणक्य

  8. ईश्वर का कोई धर्म नहीं है। - महात्मा गांधी

  9. स्त्रियों की स्थिति में सुधार ना होने तक विश्व के कल्याण का कोई भी मार्ग नहीं है।  - स्वामी विवेकानंद

  10. कभी-कभी एक दोस्त जो बहुत दूर है, उससे ज्यादा पास होता है जो हमारे साथ होता है। - खलील जिब्रान

  11. श्री मान चर्चिल आप अपनी सफलता का श्रेय किसे दोगे? ऊर्जा संरक्षण को, अगर आप बैठ सकते हो तो कभी खड़े मत रहो, अगर आप लेट सकते हो तो कभी बैठो मत। - विंस्टन चर्चिल

  12. जल्दी सोने और उठने से आदमी स्वस्थ, धनी और समझदार होता है। - बेंजामिन फ्रैंकलिन

  13. अपने स्वामी के स्वभाव को जानकार ही आश्रित कर्मचारी कार्य करते हैं। - चाणक्य

  14. पाप से घृणा करो, पापी से प्यार करो। - महात्मा गांधी

  15. आज्ञा देने की क्षमता प्राप्त करने से पहले प्रत्येक व्यक्ति को आज्ञा का पालन करना सीखना चाहिए। - स्वामी विवेकानंद

  16. मैं जीवन के न्याय में विश्वास कैसे खो सकता हूँ, जब वो लोग जो गद्दों पे सोते हैं, उनके सपने उनसे ज्यादा खूबसूरत नहीं होते जो जमीन पे सोते हैं। - खलील जिब्रान

  17. अगर आप कोई गलती करते हो और उसमें कोई सुधार नहीं करते, उसे गलती कहा जाएगा। - विंस्टन चर्चिल

  18. अच्छा करना, अच्छा कहने से बेहतर है। - बेंजामिन फ्रैंकलिन

  19. दान ही धर्म है। - चाणक्य

  20. संसार में तुम जो परिवर्तन लाना चाहते हो वो पहले अपने अंदर लाओ। - महात्मा गांधी

  21. ज़िन्दगी का रास्ता बना बनाया नहीं मिलता है, स्वयं को बनाना पड़ता है। जिसने जैसा मार्ग बनाया उसे वैसी ही मंज़िल मिलती है। - स्वामी विवेकानंद

  22. चट्टान को हिला देने वाला भी पहले छोटे पत्थरों से शुरुआत करता है। - विंस्टन चर्चिल

  23. ज्ञान में किया गया निवेश हमेशा फायदेमंद रहता है। - बेंजामिन फ्रैंकलिन

  24. जिज्ञासा रखना या उत्तेजित रहने का कोई मतलब नहीं, क्योंकि हम चीज़ों के बारे में सिर्फ इसलिए जानना चाहते हैं ताकि किसी बात पर चर्चा कर सकें। - ब्लेस पास्कल

  25. कभी भी पुरुषार्थी का अपमान नहीं करना चाहिए। - चाणक्य

  26. मात्र एक दीपक भी घने अंधकार को खत्म कर देता है। - महात्मा गांधी

  27. कोई भी काम करो पुरे दिल से करो। - विंस्टन चर्चिल

  28. चाल चलना और विश्वासघात करना मूर्खों के काम हैं। उनके पास इतना दिमाग नहीं होता कि ईमानदारी से काम कैसे करें। - बेंजामिन फ्रैंकलिन

  29. ये कहा गया है कि कोई भी, किसी देश को, उसकी जेल में गए बिना समझ नहीं सकता। - नेल्सन मंडेला

  30. ऐसा काम चुनो जिसे आप प्यार करते हो, आपको अपने जीवन में एक दिन भी काम नहीं करना पड़ेगा। - कन्फ्यूशियस

  31. शराबी के हाथ में दूध को भी शराब ही समझा जाता है। - चाणक्य

  32. मैं हिंसा का विरोध करता हूँ क्योंकि जब ऐसा लगता है कि वो अच्छा कर रही है तब वो अच्छाई अस्थायी होती है और वो जो बुराई करती है वो स्थायी होती है। - महात्मा गांधी

  33. आदमी जो कहता है वो कर सकता है और जो आदमी कहता है वो नहीं कर सकता दोनों सही हैं। - विंस्टन चर्चिल

  34. वो जो सारे उत्तर जानता है, उससे सारे प्रश्न नहीं पूछे गए हैं। - कन्फ्यूशियस

  35. मैं पुस्तकों के बिना जिन्दा नहीं रह सकता। - थॉमस जेफरसन

  36. डर के बिना हम बहादुर नहीं हो सकते। - मोहम्मद अली

  37. आधुनिक शिक्षक का काम जंगलों को काटना नहीं है, बल्कि रेगिस्तानों को सींचना है।" - सी एस लुईस

  38. मूर्ख से मूर्खों जैसी ही भाषा बोलें। - चाणक्य

  39. केवल प्रसन्नता ही एकमात्र इत्र है, जिसे आप दुसरो पर छिड़के तो उसकी कुछ बुँदे अवश्य ही आप पर भी पड़ती हैं। - महात्मा गांधी

  40. अगर आपमें बुराइयाँ हैं तो उनका त्याग करने से डरो मत। - विंस्टन चर्चिल

  41. इससे फर्क नहीं पड़ता आप कितना धीरे चलते हो, जब तक आप रुकते नहीं। - कन्फ्यूशियस

  42. अब मैंने स्वर्ण पदक जीत लिया था। लेकिन इसका कोई मतलब नहीं था, क्योंकि मेरी चमड़ी का रंग सही नहीं था। - मोहम्मद अली

  43. अगर आप उड़ नहीं सकते तो भागो, अगर भाग नहीं सकते तो चलो, अगर चल नहीं सकते तो रैंगो पर आप जो भी करो आपको आगे बढ़ते रहना है। - मार्टिन लूथर किंग जूनियर

  44. मूर्ख का कोई मित्र नहीं है। - चाणक्य

  45. ख़ुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, सामंजस्य में हो। - महात्मा गांधी

  46. आपको पूरी सीढ़ी देखने की जरुरत नहीं है, बस पहला कदम रखो। - मार्टिन लूथर किंग जूनियर

  47. जिंदगी बहुत ही खूबसूरत होगी अगर हम अस्सी साल की उम्र में जन्म लें और धीरे-धीरे अठारह के हो जाएं। - मार्क ट्वेन

  48. मैं आशा करती हूँ आपको हमेशा मुस्कराने की वजह मिलती रहे। - माया एंजेलो

  49. मेरा सफलता का केवल मापदंड है कि आपके पास कितना खाली समय है। - नसीम निकोलस तालेब

  50. स्वयं को अमर मानकर धन का संग्रह करें। - चाणक्य

  51. मैं मरने के लिए तैयार हूँ, पर ऐसी कोई वज़ह नहीं है जिसके लिए मैं मारने को तैयार हूँ। - महात्मा गांधी

  52. दया एक ऐसी भाषा है, जिसे बहरा सुन सकता है और अँधा देख सकता है। - मार्क ट्वेन

  53. मौन वार्तालाप की श्रेष्ठ कलाओं में से एक है। - मार्कस ट्यूलियस सिसरो

  54. अच्छे मूड में रहने का फैसला आपका सबसे अच्छा फैसला है। - वॉल्टेयर

  55. वो कितना समय बचा लेता है जो इसपर ध्यान नहीं देता कि उसका पड़ोसी क्या कहता है, क्या करता है, या क्या सोचता है।" - मार्कस ऑरेलियस

  56. कुशल लोगों को रोज़गार का भय नहीं होता। - चाणक्य

  57. आप मुझे जंजीरों में जकड़ सकते हैं, यातना दे सकते हैं, यहाँ तक की आप इस शरीर को नष्ट कर सकते हैं, लेकिन आप कभी मेरे विचारों को कैद नहीं कर सकते। - महात्मा गांधी

  58. धन का अभाव सभी बुराइयों की जड़ है। - मार्क ट्वेन

  59. ऐसा ना सोचें की पैसा सबकुछ करता है, वरना आप सबकुछ पैसे के लिए करते रहेंगे। - वॉल्टेयर

  60. आज अच्छा था। आज मजेदार था। कल एक और ऐसा दिन होगा। - थियोडोर सीस गीसेल

  61. अंत में सब अच्छा होगा अगर कुछ अच्छा नहीं है तो ये अंत नहीं है। - बॉब मार्ले

  62. गुणों से ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए। - चाणक्य

  63. जो लोग अपनी प्रशंसा के भूखे होते हैं, वे साबित करते हैं कि उनमें योग्यता नहीं है। - महात्मा गांधी

  64. मैं नहीं जानता कि मैं कहाँ जा रहा हूँ, लेकिन मैं रास्ते में हूँ। - वॉल्टेयर

  65. उम्र, जवानी के जोश को ठंडा करने में सबसे कारगर है। - थियोडोर सीस गीसेल

  66. संगीत के बिना, मेरा जीवन खाली है। - जेन ऑस्टेन

  67. कोशिश ना करने के लिए कोई बहाना नहीं है। - बराक ओबामा

  68. हम सभी एक दूसरे की मदद करना चाहते हैं, मनुष्य ऐसे ही होते हैं, हम एक दूसरे के सुख के लिए जीना चाहते हैं, दुःख के लिए नहीं। - चार्ली चैप्लिन

  69. मर्यादा का कभी उल्लंघन ना करें। - चाणक्य

  70. यदि मनुष्य सीखना चाहे, तो उसकी हर भूल उसे कुछ शिक्षा दे सकती है। - महात्मा गांधी

  71. दोस्त आपको जैसे आप हो वैसे ही स्वीकार करते हैं। - मेरिलिन मन्रो

  72. इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप किससे प्यार करते हो, कहाँ प्यार करते हो, क्यों प्यार करते हो, कब या कैसे प्यार करते हो, आप प्यार करते हो बस यही बहुत है। - जॉन लेनन

  73. हमारा ज्ञान जितना बढ़ता है, उतना ही हमें अपनी अज्ञानता का पता चलता है। - जॉन एफ़ कैनेडी

  74. किसी भी काम में सफल होने का एक ही रास्ता है कि आप अपनी पूरी ताकत झोंक दें। - विंस लोम्बार्डी

  75. अत्यधिक आदर-सत्कार से शंका उत्पन्न हो जाती है। - चाणक्य

  76. जब तक ग़लती करने की स्वतंत्रता ना हो, तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है। - महात्मा गांधी

  77. सिर्फ इसलिए कि आप एक बार असफल हो गए, इसका मतलब ये नहीं है, आप आगे कुछ भी करोगे और असफल हो जाओगे। - मेरिलिन मन्रो

  78. अपने जीवन को सालों से नहीं, दोस्तों से गिनो। अपने जीवन को मुस्कुराहटों से गिनो, आंसुओं से नहीं। - जॉन लेनन

  79. हमारे पास इसको दुनिया के इतिहास में मानवता की सबसे बढ़िया पीढ़ी या फिर आखिरी पीढ़ी बनाने की ताकत है। - जॉन एफ़ कैनेडी

  80. जीतना नहीं, जीतने की चाह रखना ही सब कुछ है। - विंस लोम्बार्डी

  81. एक हज़ार लोगों के प्यार के लिए भी किसी एक व्यक्ति की दुश्मनी मोल ना लें। - अल ग़ज़ली

  82. बुद्धिमान व्यक्ति को मूर्ख, मित्र, गुरु और अपने प्रियजनों से विवाद नहीं करना चाहिए। - चाणक्य

  83. शामिल होने की इच्छा मत रखो। नेतृत्व करने की चाह रखो। - मैरी के ऐश

  84. कभी-कभी जीवन आपके माथे पे पत्थर मारता है। हौसला मत हारो। - स्टीव जॉब्स

  85. यह विज्ञान के धर्म की खास बात है कि ये काम करता है। - इसहाक असिमोव

  86. एक बार आप हार मान लो तो इसकी आदत पड़ जाती है। - विंस लोम्बार्डी

  87. सच्चा मित्र वह है जिसे आप जब पीछे चलने के लिए कहते हो तो वो ये नहीं पूछता कि कहाँ?? बल्कि उठकर चल देता है। - अल ग़ज़ली

  88. बिना अधिकार के, किसी के घर में प्रवेश ना करें। - चाणक्य

  89. एक ऐसा समय भी आता है जब आप पैसे के लिए काम नहीं करते। - वॉल्ट डिज्नी

  90. भविष्य का मुख्य लक्ष्य हिंसा को रोकना है, संसार इसका आदी हो चुका है। - बिल कॉस्बी

  91. जिन लोगों के पास अच्छा स्वभाव है उनके लिए यह ज्ञान, धन और सम्मान से ज्यादा अहमियत रखता है। - हेनरी वार्ड बीचर

  92. कोमल शब्द पत्थर दिलों को भी पिघला देते हैं और कठोर शब्द रेशम जैसे नर्म दिलों को भी कठोर बना देते हैं। - अल ग़ज़ली

  93. हम उन लोगों को काम देते हैं जो दुनिया में बेहतरीन चीजें बनाना चाहते हैं। - स्टीव जॉब्स

  94. मेरे साँस लेने और लिखने की वजह एक ही है, क्योंकि अगर मैं नहीं लिखता, मैं मर जाऊँगा। - इसहाक असिमोव

  95. पढ़ना अनजाने दोस्तों से मिलाता है। - होनोर डी बाल्ज़ाक

  96. जिस सहजता से पेड़ पे पत्ते आते हैं, अगर वैसे ही कविता नहीं लिख सकते तो अच्छा है कविता ना लिखी जाए। - जॉन कीट्स

  97. दूसरों के विचारों के शोर को अपने अंदर की आवाज मत दबाने दो। - स्टीव जॉब्स

  98. मैं ये सोचती हूँ वास्तव में जीवन बच्चों और फूलों के बारे में है। - ऑड्रे हेपबर्न

  99. यह बहुत भयानक है कि हमें वातावरण को बचाने के लिए अपनी ही सरकार से लड़ना पड़ेगा। - एंसल एडम्स

  100. इस धरती पर ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसकी सच्ची दोस्ती से ज्यादा कीमत लगाई जा सके। - थॉमस एक्विनास





Instagram: https://www.instagram.com/chunnu_bhaiya_1991/

Facebook: https://www.facebook.com/shreyansh.jain.984/

LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shreyanshjain1991/

Twitter: https://twitter.com/writes_tweets

My Other Content: https://linktr.ee/shreyanshjain1991





Comments

Popular posts from this blog

Story of a School without a Building Chapter -10

Avtaars (Story of modern Gods) Chapter - 7

Avtaars (Story of modern Gods) Chapter - 1